Thursday, March 26, 2026

नवम सिद्धिदात्री मैया

नवम दिवस माईं, सिद्धिदात्री सुखदायी, 
साधक बाधा मिटाने, आई झकझोर के। 
चक्र गदा धनु शंख, धारी पूजे राजा रंक, 
फूल धूप दीप संग, नारियल फोड़ के ।। 
उलट पुलट करे, दुष्ट जो गलत करे, 
विनाश संकट करे, पल में निहोर के। 
अशोक आकाश लिखे, चरणों में जो भी झुके, 
मैया जी को देख मिटे, पीरा पोर पोर के।। 
सृजन दिनॉंक
18/12/2025

No comments:

Post a Comment