*मातु भवानी कृपा कीजिये*
गीत - प्रदीप छंद-16,13 पदांत 212
*मातु भवानी कृपा कीजिये, दो ऐसा वरदान मॉं।*
*हो अखंड सौभाग्य हमारा, पुलकित रहे जहान मॉं।।*
*मातु भवानी कृपा कीजिये...*
*व्रती निर्जला सदा सुहागन, भादो तीज तिहार में।*
*शिव गौरी पूजन करती हैं, सज सोलह शृंगार में॥*
*हम सबका सिन्दूर अमर हो, वर दो कृपानिधान मॉं...*
*हो अखण्ड सौभाग्य हमारा, पुलकित रहे जहान मॉं...*
*लाली चूड़ी बिंदी चूनर, सिन्दूर लाली से सजूँ।*
*लाली साड़ी लाल महावर, होठों में लाली रचूँ ॥*
*जवाकुसुम सी नित लाली हो, दो जीवन सम्मान मॉं ।*
*हो अखण्ड सौभाग्य हमारा, पुलकित रहे जहान मॉं...*
*मधुर ध्वनि शुचि वन्दन गाऊँ, मंगल गीत उचारते।*
*घंटा शंख मृदंग बजाऊँ, माता तुम्हें पुकारते।*
*फूल कनेर मदार चढ़ाऊँ, कर लूँ शिव आह्वान मॉं।*
*हो अखंड सौभाग्य हमारा, पुलकित रहे जहान मॉं॥*
डॉ.अशोक आकाश✍️
दिनॉंक-27-8-2025
No comments:
Post a Comment