Sunday, November 17, 2019
क
कृति कला एवं साहित्य परिषद् सीपत बिलासपुर द्वारा जॉजी में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 17 नवंबर 2019 दिन रविवार को किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग रायपुर द्वारा की गई | उक्त आयोजन में साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पर मधुर साहित्य परिषद् जिला बालोद कोे "कृति साहित्य वृंद " से सम्मानित किया गया | काव्य पाठ प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पर मधुर साहित्य परिषद् तहसील डौंडी लोहारा अध्यक्ष कन्हैया लाल बारले की "कृति सारस्वत सम्मान" से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मधुर साहित्य परिषद् जिला बालोद अध्यक्ष डॉ.अशोक आकाश, देवनारायण नगरिहा , कन्हैया लाल बारले, तोषण चुरेन्द्र, गुमान साहू, परमानंद प्रकाश, लालेश्वर अरुणाभ उपस्थित रहे | मीर अली मीर रायपुर के विशेष आतिथ्य एवं शरद यादव अक्स के संचालन में कार्यक्रम स्वर्णिम सफल रहा |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment