Wednesday, June 3, 2026

मातु भवानी कृपा कीजिये - प्रदीप छंद

*मातु भवानी कृपा कीजिये*

गीत - प्रदीप छंद-16,13 पदांत 212

 *मातु भवानी कृपा कीजिये, दो ऐसा वरदान मॉं।
 हमारा, पुलकित रहे जहान मॉं...* 

*लाली चूड़ी बिंदी चूनर, सिन्दूर लाली से सजूँ।*
*लाली साड़ी लाल महावर, होठों में लाली रचूँ ॥*
*जवाकुसुम सी नित लाली हो, दो जीवन सम्मान मॉं ।*

*हो अखण्ड सौभाग्य हमारा, पुलकित रहे जहान मॉं...* 

*मधुर ध्वनि शुचि वन्दन गाऊँ, मंगल गीत उचारते।*
*घंटा शंख मृदंग बजाऊँ, माता तुम्हें पुकारते।*

*फूल कनेर  मदार चढ़ाऊँ, कर लूँ शिव आह्वान मॉं।*
*हो अखंड सौभाग्य हमारा, पुलकित रहे जहान मॉं॥*

डॉ.अशोक आकाश✍️
दिनॉंक-27-8-2025

No comments:

Post a Comment